एमडीएस की कियाना परिहार ने ग्रीस में रचा इतिहास, विश्व स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक

एमडीएस की कियाना परिहार ने ग्रीस में रचा इतिहास, विश्व स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक

एमडीएस की कियाना परिहार ने ग्रीस में रचा इतिहास, विश्व स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक

एमडीएस सीनियर सैकेण्डरी स्कूल की नौ वर्षीय छात्रा कियाना परिहार ने ग्रीस के रोड्स शहर में आयोजित FIDE वर्ल्ड कैडेट ब्लिट्ज शतरंज चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया। यह प्रतियोगिता 12 अप्रैल से 18 अप्रैल 2025 तक आयोजित की गई थी।

कियाना ने 11 में से 9 अंक अर्जित कर अपने अद्भुत शतरंज कौशल का परिचय दिया और अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रतिद्वंद्वियों को मात दी। उनकी यह जीत उनकी प्रतिभा, एकाग्रता और कठिन परिश्रम का परिणाम है।

विद्यालय के न्यासी श्री रमेश चंद्र सोमानी, श्रीमती पुष्पा सोमानी, श्री जितेंद्र सोमानी तथा निदेशक डॉ. शैलेन्द्र सोमानी ने कियाना को सम्मानित किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए आगे निरंतर सफलता की शुभकामनाएँ दीं।

कियाना की यह उपलब्धि न केवल विद्यालय बल्कि समूचे शहर के लिए गर्व की बात है। यह जीत सभी विद्यार्थियों और खेल प्रेमियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।

Scroll to Top

Apply Now